अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण गौरव दिवस के रुप में मनी आचार्य चाणक्य की जयंती
Saharanpur News - देवबंद में आचार्य चाणक्य की जयंती अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। रोहित कौशिक ने बताया कि चाणक्य एक महान हिंदू राजनेता और दार्शनिक थे, जिन्होंने राजनीति पर महत्वपूर्ण ग्रंथ लिखा।...

देवबंद। आचार्य चाणक्य की जयंती अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण गौरव दिवस के रूप में ब्राह्मण समाज द्वारा मनाई गई। इस दौरान रोहित कौशिक ने कहा कि चाणक्य एक हिंदू राजनेता और दार्शनिक थे। जिन्होंने राजनीति पर एक ग्रंथ लिखकर प्रत्येक चीज का संकलन किया। रविवार को देवीकुंड स्थित हनुमंत धाम में आयोजित कार्यक्रम में रोहित कौशिक ने कहा कि आचार्य चाणक्य को कौटिल्य और विष्णुगुप्त के नाम से भी जाना जाता है। कहा कि शास्त्रार्थ में इन्हें कभी कोई हरा नहीं पाया। उन्होंने अपने शिष्य चंद्रगुप्त मौर्य को मगध का राजा बनाया था। राष्ट्रवादी ब्राह्मण संघ के जिलाध्यक्ष मनोज भारद्वाज, विनय पंडित और शुभम वत्स ने कहा कि एक बार मगध के राजा धनानंद ने ब्राह्मणों को दान देते समय आचार्य चाणक्य का अपमान किया था।
इसी अपमान का बदला लेने के लिए चाणक्य ने दृढ़ संकल्प लिया था। आचार्य वासुदेव भारद्वाज व लक्ष्मण पंडित ने कहा कि 15 जून को नकुड़ में ब्राह्मण त्यागी सम्मेलन का आयोजन होगा। इस दौरान समाज के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता महंत संतराम और संचालन रूद्र त्यागी ने किया। इस दौरान मोहित गौतम, विशाल त्यागी, देवा ठाकुर, मुकुल, अजय प्रजापति और अतुल आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।