जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता संपन्न
Saharanpur News - सहारनपुर के नेशन बिल्डर्स एकेडमी में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता हुई। 9 से 14 वर्ष के पुरुष वर्ग में धैर्य ने पहला स्थान पाया, जबकि महिलाओं में जीविका बजाज ने प्रथम स्थान हासिल किया। अन्य आयु...

सहारनपुर। बेरीबाग स्थित नेशन बिल्डर्स एकेडमी परिसर में रविवार को जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता छह आयु वर्गों में परंपरागत योगासनों पर आधारित थी। 9 से 14 वर्ष के पुरुष वर्ग में धैर्य ने पहला स्थान पाया, वहीं 9 से 14 वर्ष की महिलाओं में जीविका बजाज ने प्रथम स्थान हासिल किया। 14 से 18 वर्ष की महिलाओं में वर्तिका और 18 से 28 वर्ष की महिलाओं में कीर्ति चावला ने स्वर्ण पदक जीता। 28 से 60 वर्ष की महिलाओं में आशा सचदेवा अव्वल रहीं। सभी विजेता अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। पुरस्कार वितरण समारोह में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुमारी कोमल, इष्ट शर्मा और योगासन एसोसिएशन संरक्षक भव्य जैन ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
बीएसए ने कहा कि योग से बच्चों के व्यक्तित्व में सुधार आता है। इस दौरान एनके शर्मा, नवनीश शर्मा, अनिता शर्मा, पुरु वर्मा, नारायण वर्मा व सुमन्यु सेठ, मुकुल, यश राणा, रितिक व प्रदीप कम्बोज आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।