Commemoration of Guru Arjun Dev Ji s Martyrdom at Gurudwara Baba Deep Singh श्री गुरु अर्जुन देव का शहीदी पर्व मनाया, Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsCommemoration of Guru Arjun Dev Ji s Martyrdom at Gurudwara Baba Deep Singh

श्री गुरु अर्जुन देव का शहीदी पर्व मनाया

Saharanpur News - सरसावा में गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह जी में गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर गुरबाणी का पाठ किया गया और गुरु जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। श्रद्धालुओं ने मीठे जल की छबील लगाकर...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरMon, 9 June 2025 01:22 AM
share Share
Follow Us on
श्री गुरु अर्जुन देव का शहीदी पर्व मनाया

सरसावा सिखों के पांचवे गुरु साहिब श्री गुरु अर्जुन देव महाराज का शहीदी पर्व गुरुद्वारा बाबा दीप सिंघ में श्रद्धा से मनाया। इस अवसर पर गुरबाणी के पाठ तथा गुरमत विचारों के द्वारा गुरु साहिब जी के जीवन पर प्रकाश डाला। तथा गुरुद्वारा साहिब के बाहर मीठे जल की छबील लगाई गई। जिसमें हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को रोककर मीठा जल पिलाया गया। रविवार को यमुना पुल के पास हाइवे स्थित गुरुद्वारा बाबा दीप सिंघ जी में गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व पर आयोजित कीर्तन दरबार मे रागी जत्थों ने बताया कि गुरु अर्जुन देव जिबके किये गए उपकार गणना और वर्णन से परे है।

अर्थात उनके उपकारों का वर्णन नही किया जा सकता। उनका जीवन पूरी मानवता के लिये एक अमूल्य धरोहर है। उनकी महिमा सभी वर्गों में स्थापित हुई। इससे समय की मुगल सत्ता चिंतित हो उठी। तथा उन्हें अपने धर्म प्रसार में बाधा आने लगी। बादशाह जहांगीर ने गुरु जी की बढ़ती लोकप्रियता देखकर गुरु को बन्दी बनाकर गुरु को लाहौर में गर्म तवी पर बैठाकर तथा सिर पर गर्म रेत डालकर शहीद कर दिया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार बाबा उदय सिंह, बाबा गुरदेव सिंह आदि सहित सैंकड़ो की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।