तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले
Saharanpur News - रामपुर मनिहारान के डीएम मनीष बंसल के निर्देश पर चार राजस्व निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। पाल सिंह सैनी और शिव कुमार शर्मा को सहारनपुर सदर तहसील में भेजा गया, जबकि अशोक कुमार को बेहट और दिनेश...
Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरWed, 4 June 2025 02:50 AM

रामपुर मनिहारान डीएम के निर्देश पर तहसील रामपुर से चार राजस्व निरीक्षकों को जिले की तहसीलों में स्थानांतरण किया है। डीएम मनीष बंसल के निर्देश पर रामपुर मनिहारान तहसील से राजस्व निरीक्षक पाल सिंह सैनी और शिव कुमार शर्मा का सहारनपुर सदर तहसील में स्थानांतरण किया है। जबकि अशोक कुमार को बेहट व दिनेश कुमार को नकुड़ तहसील में भेजा गया है। एसडीएम डॉ. पूर्वा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक का स्थानांतरण किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।