Farmers Workshop on Animal Husbandry and Natural Farming in Nagal किसानों को दी प्राकृतिक व जैविक खेती की जानकारी, Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsFarmers Workshop on Animal Husbandry and Natural Farming in Nagal

किसानों को दी प्राकृतिक व जैविक खेती की जानकारी

Saharanpur News - रविवार को नागल में कृषि विभाग द्वारा आयोजित कृषक गोष्ठी में किसानों को पशुपालन और प्राकृतिक खेती के विषय में जानकारी दी गई। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने योजनाओं की जानकारी दी, जबकि डॉ. तोमर ने धान और...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरMon, 9 June 2025 02:08 AM
share Share
Follow Us on
किसानों को दी प्राकृतिक व जैविक खेती की जानकारी

नागल। रविवार को कृषि विभाग द्वारा बसेड़ा व साधारणसिर में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत आयोजित कृषक गोष्ठी में किसानों को पशुपालन व प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी गई। जिला कृषि रक्षा अधिकारी कपिल कुमार मावी ने किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्नतिशील फसलों के उत्पादन के गुर बताए। डॉ रविंद्र तोमर ने धान व मक्का की खेती की जानकारी देते हुए कहा कि यदि किसान गेहूं की तरह धान की सीधी बिजाई करें तो खर्च व समय की बचत हो सकती है। इसके लिए बीज का शोधन जरूरी है। संतुलित मात्रा में ही खाद का प्रयोग करें।

सरकार मक्का के बीज पर सब्सिडी भी उपलब्ध करा रही है, किसान इसका लाभ लें। कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ मनोज सिंह ने किसानों को पशुपालन व प्राकृतिक खेती के विषय में जानकारी दी। मनीष कुमार ने भूमि संरक्षण विभाग, गन्ना विभाग, पशुपालन विभाग में चल रही योजनाओं व फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी दी। प्रधान सुरेश राणा, सुभाष त्यागी, रामवीर राणा, मनु लंबरदार, अश्विनी पंडित, कुलदीप सिंह, जय भगवान, सचिन, राहुल, सुशील, शेखर, अंकित राणा, वैभव शर्मा, सचिन कुमार, नरेश रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।