Saharanpur s 10 Kalaripayattu Players Shine at National Championship राष्ट्रीय कलारीयापट्टू प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर के 10 खिलाड़ियों का चयन, Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsSaharanpur s 10 Kalaripayattu Players Shine at National Championship

राष्ट्रीय कलारीयापट्टू प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर के 10 खिलाड़ियों का चयन

Saharanpur News - फोटो-06 ने सरकार द्वारा चलाई जा रही टीकाकरण की योजनाओं की जानकारी दी। यूपी पुलिस की इंस्पेक्टर वर्षा कुशवाह और इंस्पेक्टर खुशबू ने गर्ल कैडेट्स को महि

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरWed, 28 May 2025 01:10 AM
share Share
Follow Us on
राष्ट्रीय कलारीयापट्टू प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर के 10 खिलाड़ियों का चयन

राष्ट्रीय कलारीपयट्टू प्रतियोगिता में सहारनपुर के 10 खिलाड़ी प्रतिभाग कर प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेगें। खिलाड़ियों का चयन होने पर जिला कलारीपयट्टू संघ पदाधिकारियों द्वारा चयनित खिलाड़ियों का स्वागत कर शुभकामनाएं दी गई। सचिव मो मुस्तकीम अंसारी ने बताया की केरल में राष्ट्रीय कलारीपयट्टू प्रतियोगिता का आयोजन 29 मई से 01 जून 2025 तक किया जाएगा। इसमें सहारनपुर के कलारीपयट्टू खिलाड़ी विष्णु चाहर, आदित्य, अब्दुल मजीद, अली राजा, अमीर हम्ज़ा, दीपांशु सैनी, जानवी धीमान, सिद्धार्थ दीक्षित, प्रिंस सैनी, वैभव सैनी प्रतिभाग कर अपने खेल का उत्कृष्ठ प्रदर्शन करेगें। चयनित खिलाड़ियों को जिला कलारीपयट्टू संघ सहारनपुर के चेयरमैन अशोक सक्सेना, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेन्द्र प्रताप,सहारनपुर मंडल ओलम्पिक संघ के सचिव डॉ अशोक कुमार गुप्ता, जिला ओलम्पिक संघ सहारनपुर के सचिव डॉ संदीप गुप्ता, सहारनपुर मंडल कलारीयापट्टू संघ के चेयरमैन डॉ मनोज कुमार सिंधी, सहारनपुर मंडल कलारीपयट्टू संघ के अध्यक्ष पुण्य गर्ग आदि ने शुभकामनाएं दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।