मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
Saharanpur News - सहारनपुर में सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर सर्किट हाऊस पर प्रदर्शन किया। विशेष सचिव महेंद्र बहादुर सिंह को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें 18 हजार रुपये की घोषणा को लागू करने की मांग की...

सहारनपुर। विभिन्न मांगो व समस्याओं को लेकर सफाई कर्मचारियों ने सर्किट हाऊस पर प्रदर्शन और नारेबाजी की। मांगों से संबंधित ज्ञापन विशेष सचिव नगर विकास महेंद्र बहादुर सिंह को दिया गया। जिसमें सफाई कर्मचारियों की समस्याओं व मांगों की जानकारी दी गई और मांगे माने जाने की गुहार लगाई गई। विशेष सचिव ने समस्याओं और मांगों के निस्तारण का आश्वासन दिया है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव आजाद वाल्मीकि के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी सर्किट हाऊस पहुंचे और निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों का हंगामा बढ़ता देख कर्मचारियों को बातचीत के लिए बुलाया गया। कर्मचारियों ने विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधित ज्ञापन विशेष सचिव को दिया।
ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों को 18 हजार रुपये देने की घोषणा की गई है। इसे आज तक लागू नहीं किया गया है। अन्य कई समस्याओं को गिनाया। धीरज आजाद, विकास चंचल, ओमपाल, मोहन चनालिया, दीपक बिरला, नीरज कुमार, सुमित, अमन, गौरव, अनुज वाल्मीकि, बिट्टू वाल्मीकि, मनोज सहजवा, मनमोहन सूद, रिंकू बिरला आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।