Severe Heatwave in Saharanpur Temperatures Reaching 38 5 C Public Advised to Stay Indoors गर्मी के साथ लू के थपेड़ों की दोहरी मार, तापमान 38 डिग्री पार, Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsSevere Heatwave in Saharanpur Temperatures Reaching 38 5 C Public Advised to Stay Indoors

गर्मी के साथ लू के थपेड़ों की दोहरी मार, तापमान 38 डिग्री पार

Saharanpur News - सहारनपुर में भीषण गर्मी और लू का कहर बढ़ रहा है, सोमवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोग घरों में कैद होने पर मजबूर हैं और ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है। मौसम विभाग ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरTue, 13 May 2025 12:12 AM
share Share
Follow Us on
गर्मी के साथ लू के थपेड़ों की दोहरी मार, तापमान 38 डिग्री पार

सहारनपुर। जनपद में शहर से लेकर देहात तक भीषण गर्मी और लू का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। रविवार की तुलना में अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। तापमान में हो रही निरंतर वृद्धि ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सोमवार की दोपहर शहरवासियों के लिए और भी मुश्किल भरी साबित हुई, जब तेज धूप के साथ हवा भी थमी सी महसूस हुई। गर्म हवाओं और तेज लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया।

सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और आवश्यक कार्यों के लिए ही लोग बाहर निकलते नजर आए। दोपहर के समय धूप की तपिश से भी लोग परेशान नजर आए। लू और उमस भरी गर्मी ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों की दिक्कतें और बढ़ा दी हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। नींबू पानी, शिकंजी, नारियल पानी, आइसक्रीम और अन्य ठंडे पेय की मांग बढ़ गई है। बावजूद इसके गर्मी से कोई ठोस राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है। हवा की गति में कमी और लगातार बढ़ता तापमान आने वाले दिनों में लोगों की मुश्किलों में इजाफा हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सलाह दी है कि दिन में बाहर निकलने से बचें, धूप में शरीर को पूरी तरह ढककर रखें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। इन बातों का रखें ध्यान रखें 1.अधिक मात्रा में पानी पिएं, ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे। 2.हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनें, जिससे शरीर को गर्मी से राहत मिले। 3.तेज धूप में बाहर जाने से बचें, विशेष रूप से दोपहर 12 से 3 बजे के बीच। 4.ताजे फल और सब्ज़ियाँ खाएं, खासकर खीरा, तरबूज, नींबू आदि। 5.घर से बाहर निकलते समय छाता, टोपी या गमछा इस्तेमाल करें। 6.शराब और अधिक मसालेदार भोजन से बचें, ये शरीर में गर्मी बढ़ाते हैं। 7.ठंडी जगह पर रहें या पंखे/कूलर का उपयोग करें। 8.थकान, चक्कर या अधिक पसीना आने पर तुरंत आराम करें और पानी पिएं। 9.किसी भी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।