जीपीएस मशीनों से गन्ना सर्वे को मंडल में बनाए 603 सर्किल
Saharanpur News - सहारनपुर में उप गन्ना आयुक्त ओपी सिंह ने जीपीएस मशीनों से गन्ना सर्वेक्षण का कार्य 603 सर्किल बनाकर 2164 ग्रामों में करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को अपने गन्ने का सर्वेक्षण अपने भूमि...

सहारनपुर। जीपीएस मशीनों से गन्ना सर्वे को मंडल में 603 सर्किल बनाकर सभी 2164 ग्रामों में सर्वेक्षण कार्य को लेकर, उप गन्ना आयुक्त ओपी सिंह ने सर्वे की शुद्धता को बनाए रखने के निर्देश दिए। कहा कि सभी अधिकारी अपने क्षेत्रों में लगातार मॉनिटरिंग करते हुए निरीक्षण लक्ष्य पूर्ण करें। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मंडल के तीनों जनपदों में 2164 ग्रामों में 603 सर्किल बनाकर जीपीएस मशीनों से गन्ना सर्वे का कार्य कराया जा रहा है। उप गन्ना आयुक्त ने कहा कि किसानों का अपने खेत पर रहकर अपना गन्ना सर्वेक्षण, अपने भूमि अभिलेख के अनुसार दर्ज कराना अनिवार्य है।
वहीं, निरीक्षण अधिकारी भी सुनिश्चित करें कि चीनी मिलें पहले से ही गांव में सर्वे टीम के पहुंचने के दिन की सूचना अनिवार्य रूप से करती रहे ताकि किसान सर्वे के समय उपस्थित रह सके। गन्ना दर्ज नही होने की दशा मे पर्चियां नही बन पाएंगी और सीजन में गन्ना आपूर्ति में कठिनाई होगी। कहा कि सर्वे टीमों के इंचार्ज सुनिश्चित करें कि गन्ना सर्वे पूर्णतः पारदर्शी व शुद्ध हो। साथ ही सर्वे में यह भी सुनिश्चित करें कि गन्ना सर्वे की स्लिप खेत का सर्वे होते ही मौके पर ही उपस्थित किसान को दे दी जाए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।