Farmers Protest Against Sugar Cane Purchase Center Transfer from Asmoli to Shahabad गन्ना क्रय केन्द्र रामपुर चीनी मिल से जोड़ने के विरोध में किसानों किया प्रदर्शन, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsFarmers Protest Against Sugar Cane Purchase Center Transfer from Asmoli to Shahabad

गन्ना क्रय केन्द्र रामपुर चीनी मिल से जोड़ने के विरोध में किसानों किया प्रदर्शन

Sambhal News - असमोली क्षेत्र के किसानों ने गन्ना क्रय केंद्रों को असमोली चीनी मिल से हटाकर शाहाबाद मिल को देने का विरोध किया। किसानों ने भाजपा जिलाध्यक्ष से मिलकर असमोली मिल में केंद्रों को वापस स्थानांतरित करने की...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलFri, 1 Nov 2024 06:32 PM
share Share
Follow Us on
गन्ना क्रय केन्द्र रामपुर चीनी मिल से जोड़ने के विरोध में किसानों किया प्रदर्शन

असमोली क्षेत्र के किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र, असमोली चीनी मिल से हटाकर रामपुर जिले कीने शाहाबाद मिल को दिए जाने का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। शुक्रवार को लखोरी, महमूदपुर कुंज, भारताल सिरसी, मेहराना और भदरौला गांवों के किसानों ने एकत्र होकर भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह से मिलकर गन्ना क्रय केंद्रों को वापस असमोली मिल में स्थानांतरित करने की मांग की। किसानों ने कहा कि शाहाबाद चीनी मिल द्वारा गन्ना भुगतान समय पर नहीं किया जाता है। पिछले वर्ष का भुगतान भी अब तक लंबित है। इसके अलावा, शाहाबाद मिल में तीन प्रतिशत की कटौती की जाती है। जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि असमोली चीनी मिल किसानों के लिए पास में पड़ता है। जबकि शाहबाद चीनी मिली दूर है। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर क्रय केंद्र वापस असमोली मिल में नहीं किए गए तो वे शाहाबाद मिल को गन्ना भेजना बंद कर देंगे और कोल्हुओं पर गन्ना बेचने को मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस दौरान विजय सिंह, जयवीर सिंह, रोहतास सिंह, समरपाल सिंह, मीनू, सोनू सिंह, हरिदमन सिंह, अरविंद सिंह, रणजीत सिंह आदि किसान मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।