Flag March in Assamoli Veterans Honored and Youth Celebrate Patriotism पंवासा में निकाली गई तिरंगा यात्रा, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsFlag March in Assamoli Veterans Honored and Youth Celebrate Patriotism

पंवासा में निकाली गई तिरंगा यात्रा

Sambhal News - असमोली विधानसभा की तिरंगा यात्रा पंवासा गांव में आयोजित की गई। इस अवसर पर रिटायर फौजियों का सम्मान किया गया। छात्रों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया और 'हिन्दुस्तान जिंदाबाद' के...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलMon, 19 May 2025 07:52 PM
share Share
Follow Us on
पंवासा में निकाली गई तिरंगा यात्रा

असमोली विधानसभा की तिरंगा यात्रा सोमवार को गांव पंवासा में निकाली गई। इस अवसर पर रिटायर फौजियों को सम्मानित किया गया। मनोरम आदर्श इंटर कॉलेज के बच्चों और भारतीय जनता पार्टी विधानसभा असमोली के समस्त कार्यकर्ताओं ने विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में शामिल छात्रों और युवाओं ने सेना के पराक्रम की सराहना करते हुए हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह, लोकसभा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी, जिला पंचायत सदस्य अवधेश प्रताप सिंह, ह्देश यादव, गंगाराम सैनी, जुगल किशोर यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।