Gas Cylinder Leak Causes Fire in ShahpurSot Village Two Injured असमोली में सिलेंडर में आग लगने से दो लोग झुलसे, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsGas Cylinder Leak Causes Fire in ShahpurSot Village Two Injured

असमोली में सिलेंडर में आग लगने से दो लोग झुलसे

Sambhal News - असमोली थाना क्षेत्र के शाहपुरसोत गांव में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। इस हादसे में महिला इमारत जहां और उसके जेठ मोहम्मद जुनेद झुलस गए। दोनों का इलाज असमोली के अस्पताल में चल रहा है। जेठ ने साहस...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलFri, 30 May 2025 03:41 AM
share Share
Follow Us on
असमोली में सिलेंडर में आग लगने से दो लोग झुलसे

असमोली थाना क्षेत्र के शाहपुरसोत गांव में बुधवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई जब खाना बनाते समय गैस सिलेंडर लीक होने के कारण उसमें आग लग गई। हादसे में महिला और उसका जेठ झुलसकर घायल हो गए। दोनों का इलाज असमोली के एक निजी अस्पताल में किया गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गांव शाहपुर सोत निवासी जुबेर की पत्नी इमारत जहां बुधवार शाम को खाना बना रही थीं, तभी गैस सिलेंडर से गैस लीक होने लगी और अचानक उसमें आग लग गई। आग की लपटें उठते ही महिला ने शोर मचाया, जिसे सुनकर उसका जेठ मोहम्मद जुनेद दौड़ता हुआ आया।

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए जुनेद ने साहस दिखाते हुए सिलेंडर का पाइप बाहर निकालकर फेंक दिया, जिससे आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि इस दौरान जुनेद के हाथ झुलस गए और इमारत जहां भी आग की चपेट में आकर घायल हो गईं। परिजनों ने दोनों को तुरंत असमोली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत को स्थिर बताया। गांव में इस घटना को लेकर कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिति बनी रही। ग्रामीणों ने समय पर आग पर काबू पाने के लिए जेठ की साहसिकता की सराहना की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।