दो घंटे रेलवे स्टेशन पर ट्रेन खड़ी रहने से यात्री रहे परेशान
Sambhal News - चन्दौसी रेलवे स्टेशन पर बरेली से अलीगढ़ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन करीब दो घंटे तक खड़ी रही। यात्रियों को गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पूछताछ कार्यालय पर सही जानकारी नहीं मिलने से यात्रियों...

चन्दौसी। रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को बरेली अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन करीब दो घंटे तक खड़ी रही। इस गर्मी में यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस इस दौरान पूछताछ कार्यालय पर भी यात्रियों को सही जानकारी नहीं मिल सकी। गुरुवार की दोपहर बरेली से चलकर अलीगढ़ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन चंदौसी रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर दो पर 12 बजे पहुंच गई थी। यह ट्रेन 2 बजे तक रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। इस बीच यात्रियों ने पूछताछ कार्यालय पर जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सही जानकारी नहीं दी गई। जिसके बाद वह काफी देर तक पूछताछ कार्यालय पर यात्रियों का जमावाड़ा रहा। पूछताछ कार्यालय पर बैठे कर्मचारी ने बताया कि एक इंजन और मालगाड़ी निकालने के चलते ट्रेन लेट हो रही है, लेकिन उनके पास भी सही जानकारी नहीं थी। बाद में यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक राजू कुमार से वार्ता की। स्टेशन अधीक्षक ने कंट्रोल रूम से जानकारी ली। बताया कि राजघाट पर काम चल रहा है। जिसके लिए 4 घंटे का ब्रेकडाउन लिया गया था। ट्रेन को 2:00 बजे अलीगढ़ की ओर रवाना किया गया। इस बीच यात्री गर्मी में काफी परेशान दिखाई दिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।