बारिश होने से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत
Sambhal News - शनिवार की सुबह रिमझिम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बाजारों में रौनक रही और किसानों ने कहा कि यदि बारिश इसी तरह होती रही तो धान की रोपाई में मदद मिलेगी। बारिश के...

शनिवार की सुबह हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। बाजारों में खासी रौनक रही। किसानों का कहना है कि अगर इसी तरह बारिश होती रही तो उन्हें धान रोपाई में मदद मिलेगी। पिछले कई दिन से लगातार तापमान में वृद्धि होने व तेज धूप के कारण लोग गर्मी से बेहाल थे। शनिवार को सुबह पांच बजे आसमान पूरी तरह साफ था, लेकिन छह बजे अचानक आसमान में गहरे काले वादल छाए गए। दिन में रात का एहसास होने लगा। करीब सात बजे में रिमझिम बारिश शुरू हो गई। करीब आधा घंटे तक बारिश होती रही।
बारिश थमने के बाद भी आसमान में बादल छाए रहे। बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि करीब दस बजे धूप निकल आई, लेकिन धूप में तेजी न होने के कारण अधिक गर्मी महसूस नहीं हुई। मौसम सही होने के कारण बाजारों में खासी रौनक रही और सड़कों पर भी खूब चहल-पहल देखी गई। वहीं किसानों का कहना है कि इस समय धान की रोपाई का समय नजदीक है। अगर इसी तरह बारिश होती रही तो इससे धान की रोपाई में काफी मदद मिलेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।