RSS Member Indresh Kumar Leads Worship at Kalki Dham Predicts Next Avatar in Sambhal प्रभु का अगला अवतार संभल में : इंद्रेश कुमार, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsRSS Member Indresh Kumar Leads Worship at Kalki Dham Predicts Next Avatar in Sambhal

प्रभु का अगला अवतार संभल में : इंद्रेश कुमार

Sambhal News - कल्कि धाम ऐंचोड़ा कंबोह पहुंचे आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार प्रभु का अगला अवतार संभल में होगा और 48 कोस से अधिक भूमि पर उनके

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलSun, 8 June 2025 06:24 PM
share Share
Follow Us on
प्रभु का अगला अवतार संभल में : इंद्रेश कुमार

ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्रीकल्कि धाम में रविवार सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम के साथ शिला पूजन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रभु का अगला अवतार संभल में होगा और 48 कोस से अधिक भूमि पर उनके आगमन की भविष्यवाणी की गई है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यहां शिला पूजन कर चुके हैं, जो इस स्थान की पवित्रता और ऐतिहासिक महत्ता को दर्शाता है। इंद्रेश कुमार ने प्रार्थना की कि संभल में भाईचारा और सद्भाव बना रहे, कट्टरता न पनपे। इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारत अब विश्व नेतृत्व की दिशा में बढ़ रहा है।

पाकिस्तान और बांग्लादेश की बिगड़ती स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि इन देशों की नीतियां विफल हो रही हैं। रोहिंग्या और अन्य विस्थापित मुसलमानों को कोई इस्लामी देश शरण नहीं दे रहा है। ऐसे में इस्लामी भाईचारे का नारा शांति, विकास और समरसता का होना चाहिए। कल्कि धाम का निर्माण तप की परीक्षा कल्कि धाम के निर्माण को लेकर कहा कि जैसे राम मंदिर निर्माण में अनेक बाधाएं आईं, वैसे ही यहां भी रुकावटें आईं, पर संकल्प से बड़ी कोई शक्ति नहीं होती। जो मिशन को लेकर चलता है, वही सफल होता है। जब दुनिया को समाधान की जरूरत होगी, तब भारत ही एकमात्र ऐसा देश होगा जो शांति का मार्ग दिखाएगा, न अमेरिका, न रूस, न चीन। कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा हमला कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए इंद्रेश कुमार ने कहा कि 1947 से अब तक कांग्रेस ने केवल सरेंडर की भाषा बोली है। अब लोग उनके नाम से इतने खफा हैं कि उन पर थूकने लगे हैं, और वह थूक उनके ही चेहरे पर गिर रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी 'राजनीति का पिटा हुआ मोहरा' बताते हुए कहा कि यादव समाज को बदनाम करने वाले नेताओं को पहले अपना घर सुधारना चाहिए। जातीय जनगणना को लेकर विपक्ष पर समाज को बांटने का आरोप लगाया, जबकि एनडीए की सोच को सबका साथ, सबका विकास बताते हुए कहा कि उनकी जातीय जनगणना समाज को जोड़ने के उद्देश्य से की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।