Scientific Explanation of Miracles Demonstrated at PM Shri High School Summer Camp विज्ञान के प्रयोग से बताया चमत्कार का रहस्य, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsScientific Explanation of Miracles Demonstrated at PM Shri High School Summer Camp

विज्ञान के प्रयोग से बताया चमत्कार का रहस्य

Sambhal News - संभल, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के भारतल सिरसी गांव स्थित पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय में समर कैंप में चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या एवं प्रदर्

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलTue, 3 June 2025 05:02 AM
share Share
Follow Us on
 विज्ञान के प्रयोग से बताया चमत्कार का रहस्य

तहसील क्षेत्र के भारतल सिरसी गांव स्थित पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय में समर कैंप में चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या एवं प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाध्यापक अभिषेक रस्तौगी एवं जिला विज्ञान समन्वयक राजू सिंह यादव ने पानी से दिया जलाकर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राजू सिंह यादव ने कहा चमत्कार और जादू रासायनिक गतिविधियों पर आधारित होते हैं। हमें किसी के ढोंगी और पाखंडियों के बहकावे में नहीं आना चाहिये। कार्यक्रम के अंतर्गत आग से नहाना, कागज से नोट बनाना, चाकू से लोटा उठाना, पानी गायब करना, छलनी से पानी रोकना, मनोवैज्ञानिक सम्मोहन करना, नीबू से भूत भगाना आदि वैज्ञानिक प्रयोगों द्वारा अंधविश्वास का खुलासा किया।

विद्यालय में बनाई गई खगोल विज्ञान लैब में उपलब्ध टेलिस्कोप से दूर स्थित वस्तुओं का अवलोकन कराया। इस दौरान अंकेश यादव, अभिषेक, प्रिंस वर्मा एवं शिक्षा मित्र, अनुदेशक एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।