कांशीराम कालोनी में 11 हैंडपंप खराब खस्ताहाल
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर के खलीलाबाद शहर के कांशीराम कालोनी में 11 हैंडपंप खराब हैं, जिससे स्थानीय लोग पानी के लिए परेशान हैं। नगरपालिका के जिम्मेदार इस समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं। ओवरहेड वाटर टैंक पर निर्भरता...
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद शहर के कांशीराम कालोनी में एक दो नहीं अपितु 11 हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। कड़ाके की धूप में लोग पानी के लिए परेशान हैं और इस कालोनी के लोग पानी के लिए परेशान हैं। कालोनी के जिम्मेदार इस हैंडपंप को बनवाने में तनिक भी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। इसकी वजह से यहां के नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में एक हजार आवास वाली इस कालोनी का निर्माण एक वाटर हेड टैंक है। इसके अलावा यहां पर लगभग डेढ़ दर्जन हैंडपंप लगवाए गए। 20 सालों के अंदर एक-एक करके हैंडपंप खराब होते गए।
वर्तमान में एक दो नहीं अपितु 11 हैंडपंप खराब हैं। इन हैंडपंप पर पानी पीने के लिए बूंद भर पानी नहीं आता है। ले-दे करके केवल ओवरहेड वाटर टैंक का सहारा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि टैंक से पानी आपूर्ति होने के बाद ही जरूरी काम निपट पाते हैं। कालोनी के रहने वाले मो. उस्मान ने बताया कि अब कालोनी पूरी तरह से नगरपालिका की सीमा में आती है। यहां पर सभासद चुने जाते हैं। नगरपालिका से सफाई होती है, लेकिन हैंडपंप नहीं बन पा रहा है। यहीं के रहने वाली अनीता ने बताया कि पहले ओवरहेड वाटर टैंक से पानी आने का इंतजार नहीं करना पड़ता था। जब भी काम काज से फुर्सत मिलती थी तभी घर का जरूरी काम काज निपटा लेते थे। बच्चों के कपड़ों की सफाई समय से हो जाती थी। अब ऐसा नहीं हो पा रहा है। नगरपालिका ईओ अवधेश कुमार भारती ने बताया कि शहर में खराब पड़े हैंडपंपों की सूची तैयार कराई जा रही है। इनमें कांशीराम कालोनी के भी हैंडपंप शामिल हैं। जल्द ही सभी हैंडपंप दुरुस्त करा दिए जाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।