Grand Celebration of Lord Parshuram Jayanti in Sant Kabir Nagar अन्याय की रक्षा के लिए प्रेरित करता है भगवान परशुराम का जीवन, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsGrand Celebration of Lord Parshuram Jayanti in Sant Kabir Nagar

अन्याय की रक्षा के लिए प्रेरित करता है भगवान परशुराम का जीवन

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरWed, 30 April 2025 01:31 PM
share Share
Follow Us on
अन्याय की रक्षा के लिए प्रेरित करता है भगवान परशुराम का जीवन

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। रैली के बाद मेंहदावल के टंड़वरिया चौराहे पर कार्यक्रम करके सत्य व न्याय के उनके आदर्शों का जीवन में अनुकरण करने का संकल्प लिया गया।

शोभा यात्रा की शुरुआत मंझरिया तिवारी से हुई। बड़ी संख्या में भगवान परशुराम के अनुयायी जयकारे लगाते हुए नन्दौर से मेंहदावल टंड़वरिया चौराहे पर पहुंचे। यहां कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें याद किया गया। पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल ने कहा कि भगवान परशुराम की जीवन हमें अन्याय का डंटकर मुकाबला करने के लिए प्रेरित करता है। वह ब्राहमण समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनकी जीवनी से हमें सीखने की जरूरत है। मानवता की रक्षा के लिए उन्होंने किसी भी हालात से समझौता नहीं किया। भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठवें अवतार के रूप में जाने जाते हैं उन्होंने जयंती पर सभी को सच्चाई व न्याय के रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सर्वेश त्रिपाठी ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन न्याय के रक्षा के लिए समर्पित था। उन्होंने पृथ्वी बढ़ते अत्याचार का समूल नाश करके समाज को कृतार्थ किया। वह हमारे प्रेरणापुंज है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।