National Lok Adalat Resolves Over 23 000 Cases in Sant Kabir Nagar राष्ट्रीय लोक अदालत में 23 हजार 693 मामले निस्तारित, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsNational Lok Adalat Resolves Over 23 000 Cases in Sant Kabir Nagar

राष्ट्रीय लोक अदालत में 23 हजार 693 मामले निस्तारित

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, विधि संवाददाता। दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरSun, 11 May 2025 04:35 AM
share Share
Follow Us on
राष्ट्रीय लोक अदालत में 23 हजार 693 मामले निस्तारित

संतकबीरनगर, विधि संवाददाता। दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 23 हजार 693 मामलों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत का शुभारम्भ मां सरस्वस्ती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित करके तथा फीता काटकर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश महेन्द्र प्रसाद चौधरी व नोडल अधिकारी व एडीजे पाक्सो एक्ट कृष्ण कुमार पंचम ने किया। लोक अदालत में एक लाख 53 हजार 250 रुपए का अर्थदण्ड वसूल किया गया। जबकि मोटर दुर्घटना के मामले में 61 लाख 84 हजार रुपए का प्रतिकर दिलाया गया। इसके साथ ही 17 लाख 31 हजार 452 रुपए का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी हुआ।

विभिन्न बैंकों एवं फाइनेंस कम्पनियों द्वारा लगाए गए शिविर में 3 करोड़ 13 लाख 54 हजार 600 रुपए का ऋण वसूली एवं समायोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज देवेन्द्र नाथ गोस्वामी ने बताया कि लोक अदालत में न्यायालय के 1972 मामले तथा प्रशासनिक विभागों के 21 हजार 352 मामलों का निस्तारण किया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नासिर अहमद की कोर्ट में 7 पारिवारिक मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण हुआ। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण विश्वनाथ की कोर्ट में 61 लाख 84 हजार रुपए का प्रतिकर दिलाया गया। अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश रमेश दूबे की कोर्ट में 85 मामलों का निस्तारण किया गया। एडीजे व विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट भूपेन्द्र राय की कोर्ट में चार सौ रुपए का अर्थदण्ड वसूल किया गया तथा अपर सत्र न्यायाधीश पाक्सो एक्ट कृष्ण कुमार पंचम की कोर्ट में दो मुकदमों का निस्तारण किया गया। सिविल जज सीनियर डिवीजन संजय राज पांडेय की कोर्ट में चार सौ रुपए का अर्थदण्ड वसूल किया गया। जबकि 17 लाख 31 हजार 452 रुपए का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी हुआ। सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक सुनील कुमार सिंह की कोर्ट में एक लाख 22 हजार आठ सौ रुपए का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज जूनियर डिवीजन मिमोह यादव की कोर्ट में 21 हजार 950 रुपए का अर्थदण्ड वसूल किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट भारती तायल की कोर्ट में 492 मामलों का निस्तारण हुआ। अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन नरेन्द्र कुमार यादव की कोर्ट में 28 सौ रुपए एवं न्यायिक अधिकारी ग्राम न्यायालय मेंहदावल चन्दन सिंह की कोर्ट में 4 हजार 300 रुपए का अर्थदण्ड वसूल किया गया। प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड अशोक कुमार कसौधन के प्रभार वाले मामलों का निस्तारण करते हुए 600 रुपए का अर्थदण्ड वसूल किया गया। स्थाई लोक अदालत में भी सुलह समझौते के आधार पर 3 मामलों का निस्तारण हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।