बंडा में आकाशीय बिजली गिरी, महिला की मौत
Shahjahnpur News - बंडा ब्लाक के भगवतीपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उसका पति व गांव के तीन बच्चे झुलस गए। तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। विधायक चेतराम, सीओ पुवायां व...
बंडा ब्लाक के भगवतीपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उसका पति व गांव के तीन बच्चे झुलस गए। तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। विधायक चेतराम, सीओ पुवायां व तहसीलदार मौके पर गए। आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
रामौतार की पत्नी सुचित्रा की उम्र 48 साल थी। रामौतार बकरी चराकर गुजर बसर करता है। उनका बेटा रामभजन बाहर रहकर मजदूरी करता है। बेटी कृष्णा और पुष्पा की शादी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब एक बजे रामौतार व सुचित्रा एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित नदी किनारे बकरियां चराने गए। गांव की दुर्गा 10 पुत्री हरनाम, रूबि 8 पुत्री गोधन व जयंती 8 पुत्री फुल्लू भी बकरियां चरा रही थीं।
करीब तीन बजे बारिश हुई, तो रामौतार व उसकी पत्नी सुचित्रा छाते लगाकर बैठ गई। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से सुचित्रा की मौके पर ही मौत हो गई। रामौतार, दुर्गा, रूबि और जयंती झुलस गईं। जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी होने पर पुवायां विधायक चेतराम, सीओ प्रवीण कुमार, तहसीलदार तृप्ति अपनी टीम संग मौके पर पहुंची। परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया। धैर्य रखने के लिए कहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।