मोदी के नेतृत्व में तेजी से विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ा भारत : मोहित बेनीवाल
Shamli News - भाजपा कार्यलय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि भारत ‘अमृत काल’ में प्रवेश कर चुका है और 2047 तक विकसित...

भाजपा कार्यलय पर केंद्र में मोदी सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियों आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मोहित बेनीवाल ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। मोहित बेनीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ‘अमृत काल में प्रवेश कर चुका है और 2047 तक “विकसित भारत” के लक्ष्य की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। मोहित बेनीवाल ने कहा कि विकसित भारत कोई मात्र योजना नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक, आर्थिक और सामाजिक पुनर्जागरण का युग है। यह सपना है कि भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो,चाहे वह रक्षा हो, तकनीक हो, कृषि हो या शिक्षा,उन्होंने कहा कि विगत 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए दर्जनों योजनाएं सफलतापूर्वक लागू कीं आतंकवाद और भ्रष्टाचार पर निर्णायक प्रहार किया।
स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा और डिजिटल सेवाओं में ऐतिहासिक प्रगति की उज्ज्वला, जनधन, आयुष्मान भारत, डिजिटल इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसे कार्यक्रमों से आम नागरिकों को सीधा लाभ पहुँचा आज भारत की सीमाएं सुरक्षित हैं, रक्षा क्षेत्र आत्मनिर्भर हो रहा है। अंतरिक्ष, 5 जी एआई, और ग्रीन एनर्जी जैसे क्षेत्रों में भारत नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने कर्तव्यों, उत्तरदायित्वों और सामाजिक योगदान को समझें। उन्होंने कहा विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब हर नागरिक यह माने कि वह इस राष्ट्र का निर्माता है। यह केवल मोदी सरकार का नहीं, हम सभी 140 करोड़ भारतीयों का सामूहिक सपना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम आतंकवाद, भ्रष्टाचार और जातिवाद से मुक्ति की ओर बढ़े।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।