इंजीनियर बनना चाहता है जनपद टॉपर आलेख
Shamli News - सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल का परीक्षा फल घोषित होने पर डीसेंट पब्लिक स्कूल के छात्र आलेख शर्मा ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आलेख ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं और इसका श्रेय अपने परिवार और...

सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल का परीक्षा फल घोषित होने पर कस्बे के डीसेंट पब्लिक स्कूल के छात्र आलेख शर्मा ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन एवं कस्बे वासियों द्वारा घर पर बधाई देने के लिए पहुंचे। आलेख शर्मा ने इसका श्रेय अपने परिजनों एवं गुरुजनों को दिया है। आलेख इंजीनियर बनना चाहता है ओर उसके लिए वह आगे चलकर ओर ज्यादा मेहनत करेगा। मंगलवार को सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित होने पर छात्र छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। हाईस्कूल में कस्बे के डीसेंट पब्लिक स्कूल के छात्र आलेख शर्मा ने हाईस्कूल में 98 प्रतिशत अंक लाकर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
जिसके बाद आलेख शर्मा को बधाई देने के लिए स्कूल प्रबंधन सहित कस्बे वासियों का तांता लग गया। आलेख शर्मा ने बताया इसका श्रेय वह अपने परिजनों एवं अध्यापकों को देता है। जनपद में हाईस्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आलेख शर्मा के पिता प्रदीप शर्मा कस्बे के मौहल्ला सैदमीर में रहते हैं।जो कि कस्बे के एसडीएस कांवेंट स्कूल में गणित के अध्यापक हैं व मम्मी ललिता शर्मा गृहणी है जिनकी एक छोटी बेटी राधिका है जो डीसेंट पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच में पढती है। आलेख शर्मा के दादा कृष्ण गोपाल शर्मा व दादी शांति देवी ने भी आलेख शर्मा के जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी ओर परिवार में खुशी का माहौल है हर कोई घर पर बधाई देने के लिए आ रहा है। कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया आलेख बहुत ही लगनशील और मेहनती है। बचपन से ही आलेख में पढ़ने का हुनर था जो आगे चलकर इंजिनियर बनता चाहता है।हमारा एवं परिवार का आशीर्वाद आलेख के साथ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।