Delhi Municipality President Injured in Car Accident with Tractor on National Highway दिल्ली से लौटते समय पुलिया से टकराई पालिका अध्यक्ष की कार,घायल, Shamli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsDelhi Municipality President Injured in Car Accident with Tractor on National Highway

दिल्ली से लौटते समय पुलिया से टकराई पालिका अध्यक्ष की कार,घायल

Shamli News - रात के समय कांधला नगर पालिका अध्यक्ष नजमुल इस्लाम की स्कॉर्पियो कार ट्रैक्टर से टकराकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में अध्यक्ष और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को शामली के प्राइवेट अस्पताल में...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीWed, 23 April 2025 03:10 AM
share Share
Follow Us on
दिल्ली से लौटते समय पुलिया से टकराई पालिका अध्यक्ष की कार,घायल

रात के समय दिल्ली से लौटते समय कांधला नगर पालिका अध्यक्ष की स्कॉर्पियो कार ट्रैक्टर की टक्कर से दिल्ली नेशनल हाईवे मार्ग स्थित पुलिया से टकरा गई। जिसमें पालिका अध्यक्ष सहित कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए शामली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीते सोमवार को नगर पालिका परिषद कांधला के अध्यक्ष नजमुल इस्लाम जरूरी कार्य से दिल्ली गए थे। पालिका अध्यक्ष के मुताबिक रात के समय अपने चालक के साथ दिल्ली से वापस कांधला के लिए लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार नेशनल हाईवे मार्ग 709 बी पर बागपत के जीवाना टोल के समीप पहुंची तो उनकी तेज रफ्तार कार को ट्रैक्टर सवार ने टक्कर मार दी। जिसके चलते उनकी कार अनियंत्रित होकर मार्ग के निकट पुलिया के डिवाइडर से जा टकरा गई। जिसमें पालिका अध्यक्ष व कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व अन्य लोगों ने पालिका अध्यक्ष को घायल अवस्था में दिल्ली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनका उपचार किया गया। पालिका अध्यक्ष के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना नगर में आग की तरह फैल गई।। पालिका अध्यक्ष के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए समर्थकों की भीड़ पालिकाध्यक्ष के आवास पर पहुंची। घटना के बाद पालिका अध्यक्ष के आवास पर क्षेत्र जनप्रतिनिधियों के साथ आमजन का ताता लगा हुआ। पालिका अध्यक्ष नजमुल इस्लाम ने बताया कि हादसे के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आई है। लेकिन अब उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। जिसके बाद परिजनों के साथ नगर के लोगों ने भी राहत की सांस ली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।