Empowering Women Suresh Rana Highlights Achievements of Rani Ahilyabai Holkar at Women s Conference पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर प्रसिद्ध मंदिरों का उद्धार कराया, Shamli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsEmpowering Women Suresh Rana Highlights Achievements of Rani Ahilyabai Holkar at Women s Conference

पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर प्रसिद्ध मंदिरों का उद्धार कराया

Shamli News - पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने नारी सशक्तिकरण पर आयोजित महिला सम्मेलन में रानी अहिल्याबाई होल्कर की महत्वपूर्ण उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीThu, 29 May 2025 02:07 AM
share Share
Follow Us on
पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर प्रसिद्ध मंदिरों का उद्धार कराया

थाना भवन ब्लॉक परिसर में नारी सशक्तिकरण की प्रतीक एवं भारतीय संस्कृति के उत्थान हेतु अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाली महान वीरांगना, पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत आयोजित महिला सम्मेलन को पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने सम्बोधित करते हुए, रानी अहिल्याबाई के विषय में जानकारी दी, एवं नारियो को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए कहा भाजपा सरकार ने महिलाओं को पूर्व की सरकार से ज्यादा सम्मान दिया है। प्रदेश व देश की डबल इंजन सरकारो ने अंतिम व्यक्ति तक सीधे अनेक योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है शिक्षा, स्वास्थ, रोजगार, सड़को का जाल विधवा, वृद्धा अनेक योजनाए घरातल पर कार्य कर रही है।

पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जी के संपूर्ण जीवन काल पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की हम यह 300 वीं जयंती मना रहे हैं उन्होंने बताया कि उनका जन्म 31 मई 1725 में महाराष्ट्र के चौड़ी गांव में हुआ था देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में उनकी प्रतिमा स्थापित कराई है पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर ने काशी विश्वनाथ से लेकर सोमनाथ तक अनेकों मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया, प्राचीनता और आधुनिकता का संगम जो उनके जीवन में था आज देश उसे आदर्श मानकर आगे बढ़ रहा है। अहिल्याबाई होल्कर एक प्रसिद्ध मराठा शासिका थीं, तथा एक धार्मिक महिला थीं, वहीं अहिल्याबाई ने महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए काम किया, समाज में किसी को किसी प्रकार कि कोई समस्या ना हो इसलिए उन्होंने जगह-जगह पर कुए खुदवाये, बावरिया बनवाई, विश्राम स्थल बनवाये, महिलाओ के लिए शिक्षा केन्द्रो की स्थापना कराई।कार्यक्रम मे पायल कश्यप ने ल्या कि अहिल्या बाई को एक महान शासिका और सामाजिक सुधारक के रूप में याद किया जाता है। जिला पंचायत सदस्य नीरज सैनी व महिला मौर्चा कि जिला अध्यक्ष कुसुम लता पाल ने भी पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन काल पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रियंका कोरी , जिला संयोजक कार्यक्रम व मंच संचालक जिला मंत्री पीयूष सैनी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कुसुमलता पाल, जिला पंचायत सदस्य डॉ.नीरज सैनी, जिला महामंत्री पंकज राणा, मुकेश राणा, राजेंद्र सिंह जिला महामंत्री राजेश कुमार पवन गौतम, रिनू, मोनू, अरुण, आदि, सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति, ग्राम प्रधान एवं बीडीसीसदस्य व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।