Foundation Stone Laid for Six Temples by Shri Hari Kripa Trust in Shamli साधना स्थल भूमि पर छह मंदिरों का शिलान्यास किया, Shamli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsFoundation Stone Laid for Six Temples by Shri Hari Kripa Trust in Shamli

साधना स्थल भूमि पर छह मंदिरों का शिलान्यास किया

Shamli News - श्री हरि कृपा ट्रस्ट ने शामली के गौशाला रोड पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की साधना स्थल भूमि पर 6 मंदिरों का शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम में अरविंद दृष्टा महाराज की उपस्थिति में पूजा अर्चना की गई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीThu, 1 May 2025 01:22 AM
share Share
Follow Us on
साधना स्थल भूमि पर छह मंदिरों का शिलान्यास किया

श्री हरि कृपा ट्रस्ट शामली द्वारा शहर के गौशाला रोड स्थित अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की साधना स्थल भूमि पर 6 मंदिरों का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम अरविंद दृष्टा महाराज के सानिध्य में किया गया। मंदिरों के शिलान्यास के मुख्य यजमान अरविंद संगल ,मीनू संगल रहे। नरोत्तम गर्ग गढ़ीपुख्ता, मीनाक्षी मित्तल, विवेक जैन, सचिन गोयल, प्रदीप बंसल, मुक्तेश्वर शर्मा, बलराज स्वरूप, अनिल संगल, नरेंद्र गोयल, घनश्याम दास तायल, अनिल बंसल, आशीष संगल ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। आचार्य चंचल शर्मा ने विघि विधान से पूजा अर्चना कराई। अरविंद दृष्टा महाराज, अरविंद संगल, सलिल द्विवेदी ने शिलान्यास की ईंट रखी और पूजा अर्चना की।

सभी यजमान व सभी व्यक्तियों ने भी एक एक ईंट रखी। मंदिर निर्माण माता कात्यायनी देवी, माता लक्ष्मी, पदमनाथम, राम लला, सिध्दी विनायक, माता अन्नपूर्णा, मुख्य रूप से है। अरविंद दृष्टा महाराज ने हुए कहा कि आज भगवान परशुराम, माता अन्नपूर्णा की जयंती है। उनको हम प्रणाम करते हैं। उनकी कृपा आप सभी पर बनी रहे। कात्यायनी देवी विवाह में सहायक है। उनकी पूजा करने से विवाह जल्दी हो जाता है। मां लक्ष्मी सब धन वैभव की वर्षा करती है। सिध्दीविनायक सबका का कष्ट दूर करने वाले हैं। शामली क्षेत्र के सभी क्षेत्रवासियों को श्री हरि नारायण अपनी कृपा बनाए रखें। सभी का कल्याण करें। पवन संगल ठेकेदार की देखरेख में मंदिर का निर्माण किया जाएगा। पूजा अर्चना के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सलिल द्विवेदी, स्वामी ओमान्द हरिद्वार, महिपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजेश्वर कुमार बंसल, शिव चरण संगल, विपिन नेता, संजय संगल, सुधीर कुमार सिंघल, राजीव बंसल, संजय बंसल, रवि संगल, मुकेश गर्ग, शिवकुमार मित्तल, सुनील गर्ग, जगमोहन गर्ग, अनुज गुप्ता, खुशीराम अरोड़ा, आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।