माता की प्रतिमा स्थापना दिवस पर भंडारे का आयोजन
Shamli News - नगर के मनकामेश्वर महादेव दुर्गा मंदिर में माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यज्ञ के बाद भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर...

नगर में मनकामेश्वर महादेव दुर्गा मंदिर में माता की प्रतिमा की स्थापना दिवस यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर क्षेत्र के श्रद्धालु भारी संख्या में सम्मिलित रहे। अनुष्ठान पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया। नगर के पूर्वी यमुना नहर स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ मनकामेश्वर महादेव एवं दुर्गा मंदिर समिति के तत्वधान में माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के दिवस को जन्मोत्सव के रूप में मनाया गया। मंदिर प्रांगण में पंडित सुरेंद्र शर्मा द्वारा का आयोजन किया। माता दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना करने के पश्चात मंगल आरती कर वह अर्पित किया गया। यज्ञ अनुष्ठान संपूर्ण होने के बाद मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें नगर क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर कमेटी के प्रबंधक एडवोकेट सचिन कुमार गोयल ने बताया कि प्रतिवर्ष माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के उपलक्ष में यज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस उपलक्ष में सोमवार को मंदिर प्रांगण में यज्ञ और भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान मांगेराम कश्यप, संजीव कुमार आडवाणी, नीटू चावला, राजेंद्र, विपिन, ईश्वर दयाल कंसल, गुलशन खन्ना, अंकुर, सहित सैकड़ो श्रद्धालु कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।