Omprakash Sharma Honored as Saharanpur Coordinator by Brahmin Unity Assembly कांग्रेस के सहारनपुर कोर्डिनेटर बनने पर स्वागत किया, Shamli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsOmprakash Sharma Honored as Saharanpur Coordinator by Brahmin Unity Assembly

कांग्रेस के सहारनपुर कोर्डिनेटर बनने पर स्वागत किया

Shamli News - बुधवार को श्री ब्राह्मण एकता महासभा ने ओमप्रकाश शर्मा को सहारनपुर का कोऑर्डिनेटर बनने पर सम्मानित किया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी का धन्यवाद करते हुए फूल मालाएं पहनाई गईं। जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश कौशिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीThu, 29 May 2025 02:08 AM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस के सहारनपुर कोर्डिनेटर बनने पर स्वागत किया

श्री ब्राह्मण एकता महासभा के पदाधिकारी द्वारा ओमप्रकाश शर्मा के सहारनपुर के कोऑर्डिनेटर बनने पर बुधवार को फूल मालाऐं पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होने कांग्रेस पार्टी का भी धन्यवाद दिया। बुधवार को श्री ब्रहमण एकता महासभा द्वारा शहर के विश्वकर्मानगर स्थित ओमप्रकाश शर्मा के आवास पर पहुंचकर ओमप्रकाश शर्मा को कांग्रेस पार्टी द्वारा सहारनपुर का कोर्डिनेटर बनाये जाने पर फूल मालाऐं पहनाकर स्वागत किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश कौशिक व संरक्षक पंडित प्रेम किशोर कोठारी ने कहा कि समाज को कांग्रेस पार्टी द्वारा दिए गए सम्मान के लिए वह हाईकमान का धन्यवाद करते है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश कौशिक, संरक्षक पंडित प्रेम किशोर कोठारी, अशोक वशिष्ठ, जयप्रकाश शर्मा, विनोद अत्री, शिवकुमार शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, कैलाश चंद शर्मा आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।