जिले के गांवों के परिसीमन में नहीं होगा खास फेरबदल
Shamli News - शासन के निर्देश पर, शामली जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं, जो 2025 में होंगे। ग्राम पंचायतों के परिसीमन के प्रस्ताव मांगे गए हैं। कैराना देहात में आंशिक परिसीमन होगा।...

शासन के निर्देश पर जिला स्तर पर भी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। हालांकि चुनाव 2025 में होंगे लेकिन इससे पहले चुनाव से पूर्व होने वाली तैयारियां जोरों पर चल रही है। शासन ने सभी जिलों से ग्राम पंचायतों के परिसीमन के प्रस्ताव मांगे है। जनपद शामली की बात की जाए तो जिले में कैराना देहात को छोड़कर अन्य ग्राम पंचायतों के परिसीमन में कोई फेरबदल नहीं होगी। कैराना देहात में भी परिसीमन आशिंक ही होगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर शासन ने गत पंचायत चुनाव के बाद अब तक ग्राम पंचायतों एवं राजस्व गांवों के नगर निकायों में सीमा विस्तार में शामिल होने के बाद प्रस्तावित नया परिसीमन मांगा गया है।
इसके साथ ही निर्वाचन आयोग भी तैयारियों में जुट गया है। शामली की बात की जाए तो जिले में 230 ग्राम पंचायतें है। गत पंचायत चुनाव से लेकर अब तक इनमें से कोई भी ग्राम पंचायत नगर सीमा विस्तार में शामिल नहीं की गई है। केवल कैराना देहात का कुछ हिस्सा कैराना नगर पालिका में शामिल किया गया है। इनकी आबादी भी बहुत कम है। जबकि जिले में पांच सालों की अवधि में किसी भी नगर निकाय सीमा विस्तार नहीं किया गया। हालांकि शामली नगर पालिका के सीमा विस्तार को लेकर प्रशासन ने पहल की थी इसके लिए नगर पालिका प्रशासन को कहा गया था। इसमें शामली के आसपास के कई गांव शामली शहर में शामिल करने प्रस्ताव था। यह प्रस्ताव नगर पालिका बोर्ड में रखा तो गया लेकिन बोर्ड ने इसे निरस्त कर दिया था। शासन ने पांच जून तक सभी जिलों से गांवों के परिसीमन के प्रस्ताव मांग है। जिला पंचायत राज अधिकारी संदीप कुमार अग्रवाल का कहना है कि ग्राम पंचायतों की पूर्व की दशा और वर्तमान स्थिति की जानकारी मांगी गई है। वर्तमान में जिले में 230 ग्राम पंचायत है। जिले में कैराना देहात समेत व आसपास के कुछ पांच मोहल्ले शामिल किए गए है। जिससे वार्डों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। ऐसे आंशिक परिसीमन किया जा सकता है। गत पंचायत चुनाव में सात लाख 54 हजार थे मतदाता वर्ष 2021 के ग्राम पंचायत के चुनाव में जिले की सभी 230 ग्राम पंचायतों को मिलाकर सात लाख 54 हजार 654 मतदाता थे। इनमें 3126 ग्राम पंचायत वार्ड, 464 बीडीसी सदस्य, 19 जिला पंचायत के वार्ड थे। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल अगले साल 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है। मतदाता पुनरीक्षण अभियान को खरीदी गई 670 बीएलओ किट राज्य निर्वाचन आयुक्त के निर्देश पर निर्वाचन कार्यालय में भी तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई है। आयोग ने अभी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के आदेश जारी नहीं किए है लेकिन इसके लिए भी तैयारियां कर ली गई है। एडीओ पंचायत जसवंत सिंह ने मतदाता पुनरीक्षण के लिए जिले में 670 किट खरीदी गई। मतदाता पुनरीक्षण के लिए बीएलओ, सुपरवाइजर की तैनाती होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।