Saharanpur Commissioner Promotes Two Assistants to Administrative Officer दो प्रधान सहायकों को प्रशासनिक अधिकारी के पद पर प्रोन्नति, Shamli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsSaharanpur Commissioner Promotes Two Assistants to Administrative Officer

दो प्रधान सहायकों को प्रशासनिक अधिकारी के पद पर प्रोन्नति

Shamli News - कलेक्ट्रेट में तैनात दो प्रधान सहायकों को आयुक्त सहारनपुर ने प्रशासनिक अधिकारी के पद पर प्रोन्नति दी है।जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान की ओर से जारी

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीSat, 31 May 2025 12:18 AM
share Share
Follow Us on
दो प्रधान सहायकों को प्रशासनिक अधिकारी के पद पर प्रोन्नति

कलेक्ट्रेट में तैनात दो प्रधान सहायकों को आयुक्त सहारनपुर ने प्रशासनिक अधिकारी के पद पर प्रोन्नति दी है। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि आयुक्त सहारनपुर मंडल द्वारा चयन समिति की संस्तुतियों के आधार प्रधान सहायक राकेश कुमार सैनी और प्रधान सहायक विनोद कुमार अरोरा को प्रशासनिक अधिकारी के दो रिक्त पदों पर प्रोन्नत किया गया है। राकेश कुमार सैनी पेशकार जिलाधिकारी के साथ प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट शामली के रिक्त पद तैनात किए गए हैं, इसके अलावा वे पूर्व में आवंटित पटलों के कार्यों का संपादन यथावत् करते रहेंगे। विनोद कुमार अरोरा पेशकार अपर जिलाधिकारी वि.रा. शामली की तैनाती प्रशासनिक अधिकारी तहसील कैराना के पद पर की गई है।

वे अग्रिम आदेशों तक पूर्व में आवंटित पटलों के कार्यों का संपादन यथावत् करते रहेंगे। शुक्रवार को राकेश कुमार सैनी और विनोद कुमार अरोरा ने प्रशासनिक अधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कलेक्ट्रेट, तहसील अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं और पत्रकारों ने दो प्रशासनिक अधिकारियों को पुष्प गुच्छ भेंटकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।