विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन
किसानों को समृद्ध बनाने और कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को बड़कदुईल पंचायत के लामगढ़ और बिंगोरा में कृषि संकल्प अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र...

बानो, प्रतिनिधि। किसानों को समृद्ध बनाने एवं कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन शुक्रवार को बड़कदुईल पंचायत के लामगढ़ और बिंगोरा में किया गया। आईसीएआर और कृषि आत्मा के संयुक्त बैनर तले आयोजित अभियान में कृषि विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर डॉ बंधनु उरांव, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी अजय सिंह, एटीएम ओबैदुल्लाह, श्याम कुमार उपस्थित थे। मौके पर कृषि और आत्मा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजना पर चर्चित किया गया। एटीएम ओबैदुल्लाह एहरार ने किसानों को पीएम किसान निधि योजना के बारे में जानकारी दी। साथ ही किसानों को बीज उपचार के बारे मे जानकारी साजा किया गया।
मौके पर केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न योजना की भी जानकारी दी गई। -
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।