Shani Dev Prana Pratishtha Ceremony Held at Shiv Temple in Kadi Village भगवान शनि देव की प्राण प्रतिष्ठा एवं परिक्रमा का आयोजन, Shamli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsShani Dev Prana Pratishtha Ceremony Held at Shiv Temple in Kadi Village

भगवान शनि देव की प्राण प्रतिष्ठा एवं परिक्रमा का आयोजन

Shamli News - क्षेत्र के गांव कैडी में शिव मंदिर में भगवान शनि देव की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि अरविंद संगल ने दीप प्रज्वलित कर परिक्रमा की शुरुआत की। परिक्रमा शिव मंदिर से होकर गांव के मुख्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीMon, 14 April 2025 01:51 AM
share Share
Follow Us on
भगवान शनि देव की प्राण प्रतिष्ठा एवं परिक्रमा का आयोजन

क्षेत्र के गांव कैडी में शिव मंदिर में भगवान शनि देव की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि शामली नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल रहे। आज रविवार को क्षेत्र के गांव कैडी में शिव मंदिर में भगवान शनि देव की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। जिसमें शामली नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल ने दीप प्रज्वलित कर भगवान शनि देव की परिक्रमा का शुभारंभ किया। परिक्रमा शिव मंदिर से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए पुनः शिव मंदिर पर समापन हुआ। परिक्रमा पर गांव में जगह-जगह महिलाओं एवं बच्चों द्वारा पुष्प वर्षा की गई। मंदिर मे शनिदेव की प्रतिमा बाबरी निवासी सुशील नामदेव एवं उनके परिवार ने दी। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद जिला सह सुरक्षा प्रमुख आकाश शर्मा, डॉक्टर अनिल शर्मा, सुशील नामदेव अनुभव शर्मा, विवेक शर्मा ,आकाश शास्त्री, जनार्दन नामदेव ,गौरव नामदेव एवं काफी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।