बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई आस्था की डूबकी
Shamli News - बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर हरियाणा व यूपी के हजारो श्रद्धालूओं ने यमुना के पवित्र जल में स्नान करने के साथ ही पूजा अर्चना की। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर प

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर हरियाणा व यूपी के हजारो श्रद्धालूओं ने यमुना के पवित्र जल में स्नान करने के साथ ही पूजा अर्चना की। सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सुबह से ही यमुना नदी तट पर श्रद्धालूओं का आना शुरू हो गया था। श्रद्धालूओं ने यमुना नदी के पवित्र जल में स्नान करके सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया। कैराना एवं आसपास गांव के ग्रामीणों के साथ ही हरियाणा से भी श्रद्धालु आए हुए थे। इस दौरान यमुना के आसपास खेल खिलौनों की दुकाने भी लगी थी। श्रद्धालुओं ने स्नान कर मंदिरों में पूजा अर्चना की ओर दान दक्षिणा दी।
सुरक्षा के मद्देनजर प्राइवेट गोताखोरों की डयूटी लगाई गई थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।