विमान दुर्घटना में मारे गए मृतकों को कांग्रेसीयों ने दी श्रद्धांजलि
Shamli News - उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य ओमप्रकाश शर्मा ने अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया। पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि हाईकमान दुखी है और राजनीति से दूर रहना चाहिए। मृतकों के परिवारों...

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य ओमप्रकाश शर्मा के विश्वकर्मा नगर केंप कार्यालय पर अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना को लेकर शोक व्यक्त किया गया। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने कहा कि विमान हादसे को लेकर पार्टी हाईकमान बेहद दुखी हैं। इस मामले में किसी भी प्रकार की राजनीति से बचना चाहिए। फ्रंटल कोर्डिनेटर राजेश्वर दत्त ने कहा कि जनपद में संगठन सृजन कार्यक्रम चल रहा है लेकिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दिशा निर्देश पर सभी राजनैतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि विमान दुर्घटना की खबर से मन दृवित है।
जिन्होंने अपनो को खो दिया है उनके लिए गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हैं। दुर्घटना में मारे गए मृतक आश्रितों के लिए सरकार से मुआवजे की मांग करते हैं। देश के उड्डयन मंत्री की जिम्मेदारी बनती है कि मामले में संज्ञान लेकर अपना रुख स्पष्ट करें। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो उसके लिए मजबूत कदम उठाए जाने चाहिए। कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के द्वारा इस दुखद घटना को लेकर सारे राजनैतिक कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। इस दौरान यूवा प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा, प्रवीण तरार, बृजेश शर्मा, ठाकुर लाखन सिंह, बिजेंद्र पाल वर्मा, बाबू खान, पनीत शर्मा, प्रदीप कश्यप, लोकेश कटारिया, सुरेश सेनी, ओमपाल अमीन, शेखर पाल, ओमवीर उपाध्याय, वीशू शर्मा ऐरटी, अनुज भारती, पुनीत कुमार आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।