घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
कुमारखंड के वार्ड 14 में अज्ञात चोरों ने बंद पड़े एक घर में लाखों का सामान चुरा लिया। पीड़ित सावन कुमार झा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। चोरों ने घर में रखे जेवरात, एलईडी और अन्य सामान चुराया है।...

कुमारखंड,निज संवाददाता।कुमारखंड वार्ड 14 में अज्ञात चोरों ने बंद पड़े एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए का सामान चुरा लिया। पीड़ित गृहस्वामी सावन कुमार झा ने घर में चोरी की घटना को लेकर थाने में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित ने बताया कि 6 जून को वे अपने लड़के की शादी को लेकर पूरा परिवार पैतृक गांव सुखासन गए थे। शादी समारोह के बाद शुक्रवार की सुबह जब वे अपने कुमारखंड स्थित घर पहुंचे तो देखा कि घर के सभी कमरों का ताला खुला हुआ है और कमरे में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा है।
खोजबीन करने पर पता चला कि उनके घर में रखा चार बक्सा का ताला तोड़ कर करीब पांच लाख रुपए मूल्य के जेवरात, एलईडी, सिलेंडर, कपड़ा, बर्तन सहित करीब 10 लाख से अधिक मूल्य का सामान चोरी कर लिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर आवेदन दिया गया है। पुलिस पदाधिकारी को जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फोटो केएमडी1- कुमारखंड वार्ड 14 में चोरी के बाद घर में बिखरे पड़े सामान
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।