24 घंटे पानी को तरसती रही शहर की दो लाख आबादी, मचा हाहाकार
Shamli News - सुबह 5 बजे शहर की जलापूर्ति सुचारू होने से लोगों को मिली राहत से लोगों को मिली राहत नौकुआं रोड पर गैस पाइप लाइन डालने के चलते क्षतिग्रस्त हुई थी पानी

नौकुआ रोड पर पेयजलापूर्ति लाइन टूटने से से शहर की पेयजलापूर्ति 24 घंटे बाद सुचारू हो सकी। 24 घंटे पानी की आपूर्ति न होने से शहर बिलबिला उठा। रातभर भी पानी नहीं आया। सुबह को ईद उल अजहा पर्व के चलते रातभर नगर पालिका की टीम पेयजलापूर्ति लाइन ठीक करने में लगी रही जिसके चलते सुबह पांच बजे शहर की पेयजलापूर्ति सुचारू की गई हालांकि इसके बाद भी कुछ मोहल्ले में पानी का प्रेशर कम रहा, लेकिन पानी आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। शहर के नौकुआं रोड पर आईजीएल कंपनी द्वारा डाली जा रही गैस पाइप लाइन के दौरान पानी की पाइप लाइन शुक्रवार की रात में क्षतिग्रस्त हो गयी थी।सके
चलते शहर की पेजयलापूर्ति दिनभर बंद रही। नगर पालिका की करीब 45 ट्यूबवैलों को भी बंद कर दिया गया था। जबकि नगरपालिका कर्मचारी तभी से पाइप लाइन ठीक करने में लग गए थे लेकिन रात में भी पाइप लाइन ठीक नहीं हो सकी। कुछ सामान मेरठ से मंगाना पड़ा। पूरी रात नगर पालिका के कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे रहे। वहीं पानी न आने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पडा था। लोगांे को दूर दराज स्थित हैंडपंपों से पानी लाकर काम चलाना पडा था वहीं पीने के पानी के लिए लोगांे को कैंपर तक खरीदने पडे थे। शनिवार की सुबह करीब 5 लाइन ठीक हो सकी। इसके बाद पेजयलापूर्ति सुचारू की गई। लोगों के घरों में पानी पहुंचा। सुबह को ईद उल अजहा पर्व के चलते ईद की नमाज के लिए मुस्लिम मोहल्लों में लोगों को नहाने आदि के लिए बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ लोग हैंडपंप से पानी भकर लाए। सुबह पांच बजे पानी आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि पानी का प्रेशर ज्यादा तेज न होने के कारण लोगों को थोडी मुश्किल हुई लेकिन पानी आने से सुकून मिला। आईजीएल कंपनी के खिलाफ दी तहरीर चेयरमैन अरविंद कुमार संगल का कहना है कि आईजीएल कंपनी द्वारा गैस पाइप लाइन डालने को उक्त स्थान के लिए पालिका से अनुमति नहीं ली गई। पालिका की बिन अनुमति के ही सड़क खोद दी गई। इससे शहर के लोगों को पेजयलापूर्ति सुचारू न होने से परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस पर कंपनी को नोटिस भेजा गया है। साथ ही कंपनी के खिलाफ निर्माण अभियंता की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस नेअभी तक तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।