शाम को फिर आयी आंधी और बूंदाबांदी ने बढ़ाई चिंता
Shamli News - शुक्रवार को मौसम में अचानक बदलाव आया। दिन में धूप के बाद शाम को आंधी और काली घटा छा गई। इससे बिजली गुल हो गई और किसानों की चिंता बढ़ गई। चौसाना क्षेत्र में पेड़ बिजली लाइन पर गिरने से आपूर्ति ठप हो...

मौसम की आंख मिचौली का खेल शुक्रवार को भी बदस्तूर जारी रहा। शुक्रवार को दिन निकलते धूप खिलने से गर्मी शुरू हो गई लेकिन शाम के समय फिर से अचानक मौसम रंग बदल गया। शाम को करीब साढ़े छह बजे आंधी और आसमान में काली घटा छा गई। आंधी के साथ ही शहर की बिजली भी गुल हो गई। मौसम गडबड़ाने से किसान चिंतित है। चौसाना क्षेत्र में पेड टूटकर बिजली लाइन पर गिरा। इससे आपूर्ति ठप हो गई। मौसम गडबड़ाने से गेहूं की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। दूसरे आम के बागों को भी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। शामली में दयानंद नगर में प्लाट में खड़ी कच्ची दिवार गिर गई। गत गुरूवार को आकाश में काले बादल छाये रहने और ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने से गर्मी से राहत मिली थी। शुक्रवार को दिन में आसमान साफ हो गया और धूप भी निकली लेकिन तापमान में गिरावट होने से थोडी राहत रही थी। दोपहर के समय तेज धूप के कारण कारण लोग परेशान भी थे। शुक्रवार में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया। शाम पांच बजे तक मौसम पूरी तरह साफ था लेकिन छह बजे के बाद अचानक बादल छा गए और आंधी शुरू हो गई। करीब दस मिनट तक आंधी शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे होर्डिंग्स एवं बैनर आदि टूट कर गिर गए। चौसाना क्षेत्र में आंधी से पेड़ टूटकर बिजली लाइन पर गिर गया। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आंधी चलने से आम के बाग के किसान भी चितित हो गए है। आंधी में बोर झगड़ गया। इसके अलावा सबसे अधिक चिंता गेहूं की किसानों की बढ़ गई है। कारण अभी जिले में गेहूं की फसल का कटान शुरू हुआ है। अभी अधिकांश गेहूं खेतों में ही कटा हुआ पड़ा है या फसल खेत में खड़ी है। बारिश से किसानों को भारी नुकसान हो सकता है। आंधी के चलते शहर की बिजली आपूर्ति बंद हो गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।