Jamnaha Road Cut Off Due to Flood Residents Demand Urgent Repairs एक साल बाद भी नहीं बनी सड़क, बाढ़ में फिर कटने की आशंका, Shravasti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShravasti NewsJamnaha Road Cut Off Due to Flood Residents Demand Urgent Repairs

एक साल बाद भी नहीं बनी सड़क, बाढ़ में फिर कटने की आशंका

Shravasti News - जमुनहा तहसील को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क पिछले वर्ष की बाढ़ में बह गई थी। लगभग एक साल बाद भी सड़क की स्थिति खराब है, जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। बरसात के मौसम में यह मार्ग...

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्तीThu, 15 May 2025 07:31 PM
share Share
Follow Us on
एक साल बाद भी नहीं बनी सड़क, बाढ़ में फिर कटने की आशंका

जमुनहा,संवाददाता। बीते बरसात में आई बाढ़ के कारण जमुनहा तहसील को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क बह गई थी। करीब एक साल बीत गए हैं। लेकिन सड़क पर केवल मिट्टी डाली गई है। इससे आने जाने में लोगों को परेशानी होती है। वाहनों को निकलने में भी परेशानी होती है। वहीं बरसात का महीना आ गया है। इससे सड़क कटने की आशंका बनी हुई है। बाढ़ से शिकारी गांव के पास सड़क बह गई थी। इसके कारण जमुनहा तहसील मुख्यालय का जिला मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया था। प्रशासन ने कुछ दिनों बाद इन कटे स्थानों पर बलुई मिट्टी डालकर अस्थायी रूप से आवागमन शुरू तो करा दिया, लेकिन अब हल्की बारिश में ही मार्ग की स्थिति बद से बदतर हो गई है।

मधवापुर के पास कटाव के कारण बंद हुए इस मार्ग की वजह से यात्रियों को मजबूरन बरदेहरा मोड़ होते हुए भिनगा की ओर जाना पड़ता है। जिससे करीब 25 किलोमीटर अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। ऐसे में प्रशासन की ओर से मिट्टी डालकर बनाई गई यह अस्थायी व्यवस्था अब राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है। बारिश में यह मार्ग कीचड़ तथा दलदल में तब्दील हो जाता है, जिससे दुपहिया वाहन, चार पहिया वाहन चालकों, साइकिल सवारों और पैदल यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वहीं धूप निकलने पर रास्ता धूल से भर जाता है। जिसके कारण निकलना दूभर हो जाता है। क्षेत्रीय निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रहलाद सिंह, कमलेश मिश्रा, वर्तमान जिला पंचायत सदस्य हरीश जायसवाल गांधी आदि लोगों ने सड़क मरम्मत की मांग की है। सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो बाढ़ में मिट्टी बह जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।