छत से गिरा मजदूर गंभीर रूप से घायल
Shravasti News - श्रावस्ती के ग्राम लक्ष्मन नगर में रमजान (55) मजदूरी करते समय छत से गिर गए। काम करते समय उनका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी मजदूरों ने एम्बुलेंस को बुलाया, और उन्हें जिला...
Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्तीMon, 19 May 2025 06:29 PM

श्रावस्ती। सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मन नगर निवासी रमजान (55) सोमवार को गांव में ही मजदूरी करने गया था। इस दौरान वह छत पर चढ़कर सरिया सीधी करने का काम रहा था। तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर गया और गंभीररूप से घायल हो गया। साथी मजदूरों की ओर से एम्बुलेंस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से घायल मजदूर को जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती कराया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।