प्रेम शंकर अध्यक्ष व वशिष्ठ कुमार बने महामंत्री
Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर। प्रोग्रेसिव सिविल बार एसोसिएशन के डुमरियागंज की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

सिद्धार्थनगर। प्रोग्रेसिव सिविल बार एसोसिएशन के डुमरियागंज की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें प्रेम शंकर श्रीवास्तव अध्यक्ष व वशिष्ठ कुमार श्रीवास्तव महामंत्री बनाए गए। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष व चुनाव अधिकारी एडवोकेट जहीरुद्दीन जाफरी ने बताया कि एडवोकेट रामकृष्ण मिश्र को संरक्षक, प्रेम शंकर श्रीवास्तव को अध्यक्ष, वशिष्ठ कुमार श्रीवास्तव को महामंत्री, चंद्र किशोर सिंह व बालमुकुंद श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। राधेश्याम व हरिश्चंद्र गुप्त को उपाध्यक्ष, रमन श्रीवास्तव व अशोक कुमार पांडेय को संयुक्त मंत्री, केदारनाथ सिंह व राकेश कुमार श्रीवास्तव को पुस्तकालयाध्यक्ष, गंगा प्रसाद यादव, अवध नरेश दुबे, अखिलेश धर दुबे, चंद्र प्रकाश पांडेय,कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, रमेश चंद्र उपाध्याय, निसार अहमद, दिलीप कुमार त्रिपाठी, सलाहुद्दीन, सुल्तान मेहंदी, अमित त्रिपाठी व शबरेज को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।