मारपीट में घायल दुकानदार की हालत गंभीर, केस दर्ज
Siddhart-nagar News - खुनुवा के मेहनौली गांव में एक दुकानदार तबरेज आलम को शुक्रवार को गांव के कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें लखनऊ में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी नसीम के खिलाफ...

खुनुवा। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के मेहनौली गांव निवासी एक दुकानदार को गांव के एक व्यक्ति ने शुक्रवार को मारपीट कर घायल कर दिया था। परिजन हालत गंभीर होने पर लखनऊ में इलाज करा रहे हैं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। क्षेत्र के मेहनौली गांव निवासी तबरेज आलम (23) शुक्रवार की शाम दुकान बंद कर घर वापस आ रहा था। तभी गांव के कुछ लोगों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। परिवार के लोग लखनऊ में इलाज करा रहे हैं। परिवार के सदस्य मोहम्मद जमील की तहरीर पर मेहनौली गांव निवासी आरोपी नसीम के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने कहा कि मारपीट की घटना में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घायल का इलाज अस्पताल में हो रहा है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।