Police Crackdown on Illegal Alcohol Eight Arrested in Tambour 80 लीटर अवैध शराब के साथ आठ गिरफ्तार, Sitapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSitapur NewsPolice Crackdown on Illegal Alcohol Eight Arrested in Tambour

80 लीटर अवैध शराब के साथ आठ गिरफ्तार

Sitapur News - तंबौर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ग्राम बरेती और सुरेपारा क्षेत्र से आठ लोगों को गिरफ्तार किया और 80 लीटर अवैध शराब बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों में...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतापुरThu, 12 June 2025 12:36 AM
share Share
Follow Us on
80 लीटर अवैध शराब के साथ आठ गिरफ्तार

तंबौर, संवाददाता। अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में तम्बौर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम बरेती और सुरेपारा क्षेत्र से आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 80 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों में छोटकऊ, देशराज, विनोद, होली, राजेंद्र और सतीश नाम के पुरुष शामिल हैं। इनके अलावा वेदरानी और चमेली नाम की दो महिलाएं भी गिरफ्तार की गई हैं। सभी आरोपी सीतापुर जिले के रहने वाले हैं। इनमें से अधिकतर बरेती गांव के निवासी हैं। विनोद रेउसा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। राजेंद्र और सतीश सूरेपारा पुरवा के निवासी हैं।

सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अलग-अलग मुकदमें दर्ज किए गए हैं। इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में विधिक कार्यवाही की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।