मंत्री को बर्खास्त करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
Sonbhadra News - कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा मंत्री विजय शाह के भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने मंत्री की तत्काल बर्खास्तगी, गिरफ्तारी और...
सोनभद्र, संवाददाता। मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह की तरफ से भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अमर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नगर के बढ़ौली चौक पर प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मंत्री को तत्काल बर्खास्त कर गिरफ्तार करने के साथ ही देशद्रोह का मुकदमा चलाए जाने की मांग की। शहर अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा मंत्री विजय शाह द्वारा देश की बेटी का यह अपमान देश-नारी-सेना का अपमान है। इस तरह की टिप्पणी कर हमारी सेना का मनोबल गिराने का काम किया गया है।
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पूरा भारत देश आतंक के खिलाफ था, लेकिन मंत्री के इस अमर्यादित बयान के कारण देशवासियों में नाराजगी है और वे देश-नारी-सेना का अपमान किए जाने के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे है। इस मौके पर पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, पूर्व सचिव कमलेश ओझा, जगदीश मिश्रा, प्रदीप चौबे, सलीमुद्दीन, रिचर्ड डेविड, राधेश्याम पटेल, रेहाना बेगम, शाहबाज खान, गोपाल स्वरूप पाठक, मेराज खालिद, लाल बहादुर वर्मा, जितेंद्र देव पांडेय, राजेंद्र भारती, प्रांजल श्रीवास्तव, आशीष शुक्ल, अंकित केजरीवाल, दीपू पांडेय आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।