अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नीलगाय घायल
Sonbhadra News - बभनी में सोमवार रात एक नर नीलगाय सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। वन विभाग की टीम ने घायल नीलगाय को पशु अस्पताल लाकर इलाज शुरू किया। नीलगाय को मुंह और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।...

बभनी। वन रेंज में बभनी के दरनखाड़ बभनी अम्बिकापुर मुख्य मार्ग पर सोमवार की रात सड़क पार करते हुए नीलगाय के झुंड में से एक नर नीलगाय अज्ञात वाहन के धक्के से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने नीलगाय को पशु अस्पताल लाकर उसका इलाज शुरू करा दिया। बभनी वन रेंज के बभनी गांव के दरनखाड़ में बभनी अम्बिकापुर मार्ग पर नील गाय का झुंड सोमवार की रात करीब तीन बजे सड़क पार कर रहा था। जिसमें से एक नर नील गाय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे नील गाय बुरी तरह से घायल हो गया।
वाहन की चपेट में आने से नील गाय के मुंह में चोट और आगे के दोनों पैर के खूर उखड़ गए। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। डिप्टी रेंजर अभिषेक चन्द्र गुप्ता और वन दरोगा राम गोपाल दुबे ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच नर नील गाय को पिकअप पर लाद कर बभनी स्थित पशु अस्पताल पहुंचाया गया, जहां नर नील गाय का इलाज चल रहा। डिप्टी रेंजर अभिषेक चन्द्र गुप्ता ने बताया कि घायल नर नील गाय का इलाज चल रहा है। उसके स्वस्थ होने पर जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।