Police File Case Against Seven for Dowry Demand of Scorpio and 51 Lakhs दहेज में स्कार्पियों और 51 लाख नकदी मांगने पर सात पर केस, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsPolice File Case Against Seven for Dowry Demand of Scorpio and 51 Lakhs

दहेज में स्कार्पियों और 51 लाख नकदी मांगने पर सात पर केस

Sonbhadra News - चोपन थाना पुलिस ने दहेज की मांग पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता शबनम ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वालों ने स्कार्पियो और 51 लाख रुपये की मांग की, न देने पर उसे प्रताड़ित किया गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रSat, 14 June 2025 09:50 PM
share Share
Follow Us on
दहेज में स्कार्पियों और 51 लाख नकदी मांगने पर सात पर केस

डाला। चोपन थाना पुलिस ने शनिवार को दहेज में स्कार्पियो और 51 लाख रुपये नकद मांगने पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़िता की तहरीर पर की है। पीड़िता डाला निवासी शबनम पुत्री शर्फूद्दीन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके ससुराल वालों ने दहेज के रूप में स्कार्पियो चार पहिया वाहन व नगद 51 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। न देने पर उसको प्रताड़ित करने, मारने पीटने, गाली गलौज देने व जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता ने बताया कि मार्च 2025 में उसके गर्भवती होने पर उसके पति द्वारा उसके पेट पर कई बार लात मारने से उसका एक माह का गर्भ खराब हो गया।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पति मो इरफान शाह पुत्र कुदरत शाह, सास रेहाना बानो पत्नी कुदरत शाह, ससुर कुदरत साह, देवर अफरोज साह पुत्र कुदरत साह, ननद तबस्सुम पुत्री कुदरत शाह और सहादत पुत्र कल्लू समस्त निवासी गौर्या हास्पिटल के समीप थाना हलिया जनपद मीरजापुर तथा ननदोई बरकत पुत्र रसीद शाह निवासी अज्ञात के विरूद्ध डीपी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।