सोनांचल में धूप से बढ़ी उमस, बेहाल रहे लोग
Sonbhadra News - सोनभद्र में बुधवार को तेज धूप के कारण उमस भरी गर्मी बढ़ गई। लोग पूरे दिन गर्मी से बेहाल रहे। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया। पिछली बारिश के...
सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में बुधवार की सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण उमस बढ़ गई। इससे पूरे दिन लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल नजर आए। वहीं जिले के कुछ इलाकों में हुई बारिश भी लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं दिला पाई। देर शाम तक लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आई। सोनांचल में बुधवार की सुबह से ही तेज धूप निकली गई थी। धूप निकलने के कारण उमस बढ़ गई। इससे सुबह से ही लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। दोपहर में धूप तेज होने के कारण उमस और बढ़ गई।
इससे लोगों को उमस भरी गर्मी के कारण पसीने से तर बतर देखा गया। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.6 और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे पूरे दिन लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल नजर आए। वही शाम को भी धूप कम होने पर लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। देर शाम तक लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। उमस भरी गर्मी बढ़ने के कारण लोगों ने कूलर और पंखे का सहारा लिया। बता दें कि पिछले दो दिनों तक सोनांचल में हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया था, लेकिन बुधवार को एक बार फिर मौसम ने करवट लिया। बुधवार की सुबह से ही तेज धूप निकलने से उमस भरी गर्मी बढ़ गई और पूरे दिन तेज धूप रहने के कारण लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।