Youth Steals Motorcycle in Chopan Victim Seeks Police Help स्टार्ट करने के बहाने बाइक लेकर युवक फरार, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsYouth Steals Motorcycle in Chopan Victim Seeks Police Help

स्टार्ट करने के बहाने बाइक लेकर युवक फरार

Sonbhadra News - चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी में एक युवक ने बाइक स्टार्ट करने के बहाने बाइक चुरा ली। पीड़ित प्रमोद कुमार ने थाने में तहरीर देकर बाइक की खोज करने की गुहार लगाई है। युवक ने मदद के बहाने बाइक पर बैठकर...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रSat, 12 April 2025 05:21 PM
share Share
Follow Us on
स्टार्ट करने के बहाने बाइक लेकर युवक फरार

डाला, हिन्दुस्तान संवाद। चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी में एक युवक बाइक स्टार्ट करने केबहाने लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने चोपन थाने में तहरीर देकर बाइक खोजने की गुहार लगाई है। पीड़ित प्रमोद कुमार पुत्र रमाकान्त निवासी डाला बारी सेवा सदन ने तहरीर देकर बताया कि सात अप्रैल की शाम छह बजे घर से परासपानी किसी काम से अपने मोटर साइकिल से गए थे। परासपानी में मोटरसाइकिल अचानक बंद हो गई तो उसे पैदल लेकर आगे बढ़ने लगे। तभी हमारी मदद करने एक युवक आया। युवक बाइक स्टार्ट करने के लिए खुद बाइक पर बैठ गया और मुझसे धक्का मारने के लिए कहा। मैने धक्का मारना शुरु किया तो कुछ दूर जाकर बाइक स्टार्ट हो गई। इसके बाद युवक बाइक लेकर फरार हो गया। वह बाइक को जवारीडाड़ की तरफ लेकर गया। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। इस मामले में चोपन थाने के दरोगा मेराज खान ने बताया तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।