Kanpur : two Corona positive women gave birth to child condition of a one new born baby is critical कानपुर: दो कोरोना पॉजिटिव महिलाओं की डिलीवरी, एक नवजात की हालत गंभीर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsKanpur : two Corona positive women gave birth to child condition of a one new born baby is critical

कानपुर: दो कोरोना पॉजिटिव महिलाओं की डिलीवरी, एक नवजात की हालत गंभीर

कानपुर के डफरिन अस्पताल में दो कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी बुधवार को कराई गई। एक नवजात की हालत गंभीर है। उसे हैलट के बाल रोग कोविड एनआईसीयू में भर्ती कराया गया। एक महिला मीरपुर कैंट और...

Shivendra Singh वरिष्ठ संवाददाता, कानपुर। Thu, 7 May 2020 09:43 AM
share Share
Follow Us on
कानपुर: दो कोरोना पॉजिटिव महिलाओं की डिलीवरी, एक नवजात की हालत गंभीर

कानपुर के डफरिन अस्पताल में दो कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी बुधवार को कराई गई। एक नवजात की हालत गंभीर है। उसे हैलट के बाल रोग कोविड एनआईसीयू में भर्ती कराया गया। एक महिला मीरपुर कैंट और दूसरी बगाही की है। अब तक छह कोरोना पॉजीटिव महिलाएं नवजात के साथ डफरिन में भर्ती हैं। 

मीरपुर कैंट और बगाही की गर्भवती महिलाएं भर्ती थी। अस्पताल प्रशासन ने बुधवार को दोनों की डिलीवरी कराई। उन्हें कोविड अस्पताल में रखा है। प्रमुख अधीक्षक डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि बगाही निवासी महिला के बच्चे को बाल रोग में भर्ती कराया गया है। अब छह संक्रमित महिलाएं और पांच नवजात भर्ती है। दो पॉजिटिव महिलाओं की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आ चुकी है। प्रेमनगर के निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म देने वाली महिला और उनका नवजात भी डफरिन में है। सभी को कोविड वार्ड में रखा गया है। 

कर्मचारी समेत 20 गर्भवती के सैंपल लिए
प्रमुख अधीक्षक ने बताया कि बुधवार को डफरिन से 20 कोरोना के सैंपल लिए गए है। इसमें एक कर्मचारी है। बाकी 19 गर्भवती महिलाएं हैं। सभी का इलाज हो रहा है। लगातार गर्भवती महिलाओं के सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है। 

जल्द ही नवजात के सैंपल होंगे
अभी तक नवजात के सैंपल नहीं लिए गए है। अधीक्षक ने बताया कि जल्द ही सभी नवजात बच्चों के सैंपल लेकर उनकी कोरोना जांच कराई जाएगी। तब पूरी स्स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 

बाल रोग हेड डॉ. यशवंत राव ने बताया कि 8 बेड का कोविड एनआईसीयू शुरू हो गया है। बगाही की महिला के नवजात को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। नवजात को तीन दिन विशेष निगरानी में रखा जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |