Semi-naked dead body of woman found in Varanasi injury marks on face and stomach fear of murder after rape वाराणसी में महिला की अर्धनग्न लाश मिली, चेहरे और पेट पर चोट के निशान, रेप के बाद हत्या की आशंका, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsSemi-naked dead body of woman found in Varanasi injury marks on face and stomach fear of murder after rape

वाराणसी में महिला की अर्धनग्न लाश मिली, चेहरे और पेट पर चोट के निशान, रेप के बाद हत्या की आशंका

वाराणसी में रविवार की सुबह एक महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस फिंगरप्रिंट और डाग स्क्वायड ने जांच पड़ताल  की। चेहरे और पेट पर चोट के निशान मिले हैं।

Yogesh Yadav हिन्दुस्तान, बड़ागांव (वाराणसी)Sun, 9 April 2023 03:24 PM
share Share
Follow Us on
वाराणसी में महिला की अर्धनग्न लाश मिली, चेहरे और पेट पर चोट के निशान, रेप के बाद हत्या की आशंका

वाराणसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र के महदेपुर गांव में रविवार की सुबह एक महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस फिंगरप्रिंट और डाग स्क्वायड ने जांच पड़ताल  की। चेहरे और पेट पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। काफी प्रयास के बाद महिला की शिनाख्त हो सकी।

ग्राम प्रधान भगावन पाल ने बताया कि गांव में स्थित बस्ती से करीब 100 मीटर दूर एक कच्ची सड़क पर करीब 40 वर्षीय महिला की लाश रविवार सुबह दिखाई दी। महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। महिला के चेहरे और पेट पर चोट के गंभीर निशान थे। कपड़े अस्त-व्यस्त और दूर-दूर मिलने के चलते महिला के साथ दरिंदगी के बाद हत्या की आशंका जताई गई।

थानाध्यक्ष बड़ागांव बृजेश सिंह ने बताया कि महिला के चेहर पर चोट के निशान हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं कहा जा सकता कि महिला की मौत कैसे हुई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी हो पाएगी। घटनास्थल पर डीसीपी गोमती जोन विक्रांत वीर, एसीपी पिंडरा अमित पांडेय भी पहुंचे और जांच पड़ताल की। 

निर्ममता से हुई है महिला की हत्या

बड़ागांव ग्राम प्रधान और मौके पर मौजूद लोगों ने महिला की हुलिए देखकर कहा है जिस तरीके से महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं और कच्ची सड़क पर जिस तरीके से खून फैला हुआ है, उससे यह स्पष्ट हो रहा है कि महिला को काफी बेरहमी से मारा गया है। घटनास्थल बस्ती से अधिक दूर नहीं है ऐसे में कई ऐसे सवाल हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

महिला की हत्या के कुछ घण्टों बाद ही स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसकी शिनाख्त कर ली। वह रांची की रहने वाली है और ईट भट्ठे पर काम करती थी। उसके तीन बच्चे है। पुलिस का मानना है महिला का  पति फरार है। हत्या में उसकी भूमिका हो सकती है।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |