संगठन को मजबूत करें कांग्रेसी: अर्जुन पासी
Sultanpur News - कुड़वार में संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस नेताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का आह्वान किया। अभिषेक सिंह राणा ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह संवैधानिक संस्थाओं का...

कुड़वार,संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व जिला कॉर्डिनेटर अर्जुन पासी की उपस्थिति में कुड़वार ब्लाक के ग्राम हरखपुर पंचायत भवन स्थित बाग में संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व कोऑर्डिनेटर अर्जुन पासी, किसान कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष जगदीश सिंह समेत अन्य नेता मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि संविधान बचाओ सम्मेलन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए आम जनता को जागरुक करना। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थाओं का राजनीतिकरण कर रही है।
वह दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों को खत्म करने में जुटी है। बोले, राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का हर कार्यकर्ता संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कोऑर्डिनेटर अर्जुन पासी ने कहा कि आजादी के बाद लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश में कांग्रेस ने संविधान बचाओ सम्मेलन करके देश के गरीबों,मजलूम दलितों की आवाज उठाई है। कहाकि कांग्रेस ने डॉ.भीमराव आम्बेडकर के संविधान को बचाने के लिए संघर्ष को एक नया स्वरूप दिया है। किसान कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष जगदीश सिंह ने कहा कि पार्टी का हर छोटा बड़ा कार्यकर्ता व नेता संविधान की रक्षा के लिए संकल्पित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता हीरा लाल कश्यप ने किया। इस अवसर पर निकलेश सरोज, एआईसीसी सदस्य फिरोज अहमद, योगेश सिंह, राजेश तिवारी, मनोज तिवारी प्रधान, अनिल मिश्र, इंतजार अहमद, हौशिला भीम,जयप्रकाश पाठक, नंदलाल मौर्य,उस्मान खान, इमरान अहमद, राजकुमार शर्मा, अतिउल्ला अंसारी, जमीदार यादव,अनवर अंसारी, काली प्रसाद पाठक, शीतला साहू, रामचन्द्र मिश्र,मनीष तिवारी आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।