Grand Kalash Yatra for Three-Day Ram Katha in Tilak Village राम कथा के लिए निकली कलश यात्रा, Sultanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsGrand Kalash Yatra for Three-Day Ram Katha in Tilak Village

राम कथा के लिए निकली कलश यात्रा

Sultanpur News - कुड़वार में तीन दिवसीय राम कथा के लिए कलश यात्रा निकाली गई। इसमें कई महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। यात्रा तिलक गांव से शुरू होकर गोमती तट पर पहुंची, जहां महिलाएं जल भरकर कथा स्थल पर लौटीं। कथा व्यास...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरSat, 10 May 2025 06:11 PM
share Share
Follow Us on
राम कथा के लिए निकली कलश यात्रा

कुड़वार, संवाददाता। तीन दिवसीय राम कथा के लिए गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी। जिसमें काफी संख्या में महिलाएं व पुरूषों ने हिस्सा लिया। शनिवार को पूरे तिलक गांव में किरन शुक्ला को संयोजन में आयोजित राम कथा के लिए कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा पूरे तिलक गांव से शुरू होकर कस्बे में होती हुई टैक्सी स्टैंड,मुराइन टोला से आदि गंगा गोमती तट पर पहुंची। जहां महिलाएं कलश में जल भर कर वापस कथा स्थल पर पहुंचीं। यात्रा में कथा व्यास डॉ विद्या कांत शुक्ला व संत डंडी स्वामी और मुख्य यजमान किरन शुक्ला उपस्थित थी। कथा व्यास ने कहा कि राम कथा मनुष्य जीवन को पावन बनाने वाली है।

इसलिए इसे सबको श्रवण करना चाहिए। कथा शाम सात बजे से रात्रि दस बजे तक कथा चलेगी। इस अवसर पर रमेश तिवारी, नौशाद अहमद, दयाराम अग्रहरि, पीयूष शुक्ला, अनुराग, लल्लू, रविन्द्र, नरेंद्र तिवारी, विवेक तिवारी आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।